BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मंदिरों में चोरी करने वाला व चोरी के सामान खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार

 मंदिरों में चोरी करने वाला व चोरी के सामान खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार
Share

कोंडागांव। जिला मुख्यालय के मंदिरों में लगातार चोरी करने वाले एक आरोपी सुब्रत बराल सहित चोरी का सामान खरीदने वाले एक आरोपी सोनार हजारीलाल सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोण्डागांव क्षेत्र के मंदिरों से हो रहे चोरियों के संबंध में अपराध क्र 170/21, व 172/21 धारा 454, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की लगातार खोजबीन की जा रही थी। जिसके संबंध में बुधवार 26 मई को दंतेश्वरी बिहार कालोनी कोण्डागांव स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हुए चांदी के मुकुट चोरी व सरगीपाल पारा कोण्डागांव में स्थित शिव मंदिर में हुए चांदी के 02 नग छत्र के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त कर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी सुब्रत बराल पिता स्व. कृष्णचंद बराल उम्र 38 वर्ष को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने दंतेश्वरी बिहार कालोनी स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट तथा उसी दिन सरगीपाल पारा स्थित शिव मंदिर से चांदी का 02 नग छत्र चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के उक्त मुकुट व छत्र को गांधी चौक स्थित करणी ज्वेलर्स के संचालक सोनार हजारीलाल सोनी को बेचना बताने पर करणी ज्वेलर्स के संचालक हजारीलाल सोनी से उक्त चांदी का छत्र व मुकुट के संबंध में पूछताछ करने पर सुब्रत बराल के द्वारा 24 मई 2021 को बिक्री करने पर खरीदना स्वीकार किया है। आरोपी सुब्रत बराल को मंदिरों में चोरी करने व हजारी लाल सोनी को चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।


Share

Leave a Reply