BIG BREAKING : कुछ ही देर में सीएम भूपेश बघेल पेश करेंगे अपने कार्यकाल का तीसरा बजट
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट को अंतिम रूप दिया। अब कुछ ही देर में सीएम भूपेश बघेल बजट पेश करेंगे | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे। बजट में बेरोजगारों के लिए रोजगार सृजन के साथ-साथ उद्योग, किसानों व कर्मचारियों के लिए भी आज के बजट में कुछ ऐलान हो सकता है। वहीं कुछ नयी योजनाओं को शुरू करने का भी ऐलान आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बजट में कर सकते हैं। कुछ कॉलेजों को भी खोलने का बजट में प्रावधान रखा गया है।




