लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

Special Train: सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेन

Special Train: सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेन
Share

 रायपुर।  सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान भगवान शिव के दर्शन के लिए झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बड़ी होती है। श्रद्धालुओं की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस वर्ष भी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को आरामदायक और कंफर्म सीट के साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 5-5 फेरे लगाएगी और सावन के दौरान बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा प्रदान करेगी।

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सीधे देवघर जाने की सुविधा मिलेगी।

कंफर्म सीटें अभी उपलब्ध

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की विभिन्न तिथियों में एसी-3 और स्लीपर श्रेणी में बड़ी संख्या में कंफर्म सीटें अभी भी उपलब्ध हैं। ऐसे में श्रद्धालु समय रहते आरक्षण कर अपनी यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं।

भीड़ से बचने की सलाह

रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ और असुविधा से बचने के लिए पहले से टिकट बुक करा लें। इससे यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और परेशानी मुक्त रहेगी। रेलवे का कहना है कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। विशेष ट्रेनों के संचालन का उद्देश्य देवघर जाने वाले यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना और श्रावणी मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को सुचारु रूप से संभालना है।



Share

Leave a Reply