राजधानी में फिर हुई चाकू बाजी: शराब खरीदने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल
रायपुर। शराब खरीदने गए युवक को चाकू मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार विजय नगर तेलीबांधा निवासी हेमकुमार साहु 24 वर्ष पिता लेखराम साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी तेलीबांधा शराब भट्ठी के पास 4 जनवरी को रात 8.30 बजे गया हुआ था,वहा पहले से मौजूद व्यक्ति ने बेवजह गाली-गलौचकर चाकू निकालकर जांघ पर मारकर चोट पहुंचाया। इस वजह से जांघ से खून बहने लगा। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




