छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

राज्य सरकार की दशा और दिशा दोनों खराब : चंदेल

राज्य सरकार की दशा और दिशा दोनों खराब : चंदेल
Share

 अंबिकापुर। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की दशा और दिशा दोनों खराब हो चुकी है।अभी तक राज्य सरकार का कोई विजन सामने नहीं आ सका है।लोकहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सरकार असफल साबित हो चुकी है।भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भाजपा ही कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन ने मुझ पर विश्वास जताया है और नेता प्रतिपक्ष के रूप में मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन 2023 में छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाना है। पौने चार साल बीत गए लेकिन अभी तक छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का विजन समझ में नहीं आया है। 36 बिंदु की जन घोषणा से लेकर अन्य कई वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है, झूठ के पुलिंदों पर टिकी कांग्रेस सरकार में मंत्री, इस्तीफा दे रहे हैं और अपने ही सरकार पर जनता को छलने के आरोप पर सील- मोहर लगा रहे हैं, तो दूसरी ओर रेत माफिया से लेकर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।उन्होंने कहा कि सरगुजा क्षेत्र में भी विकास कार्य के नाम पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। भाजपा के समय में अंबिकापुर में एक अरब की अमृत मिशन योजना स्वीकृत हुई थी। 24 घंटा पानी देना था परंतु कांग्रेस सरकार इस योजना का सही कार्यान्वयन तक नही कर सकी। भाजपा सरकार के समय लागू अधिकांश जनहित योजनाओं को बंद कर दिया गया। यहां तक कि हमारे अभिभावक बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा योजना को भी बंद कर दिया गया। भूपेश सरकार कंगाली के कगार पर खड़ी है। कर्ज का ब्याज अदा करने के लिए भी कर्जा ले रही है। पिछले दिनों स्कूल शिक्षा मंत्री डा प्रेमसाय सिंह टेकाम के वक्तव्य पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने मंत्रियों के लिए यह दिशा निर्देश जारी करना चाहिए कि सार्वजनिक जगहों पर जाकर ऐसे स्तरहीन बातें न करें।उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे और बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।



Share

Leave a Reply