BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पतंजलि की नई दवा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान: जानिए आखिर क्या कहा मंत्री टीएस सिंहदेव ने

 पतंजलि की नई दवा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान: जानिए आखिर क्या कहा मंत्री टीएस सिंहदेव ने
Share

रायपुर। योगगुरु बाबा रामदेव ने आज कोरोना की दवा लॉन्च की है। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि का दावा आयुष मंत्रालय दवाई के तौर पर स्वीकार किया गया है। दवा को डब्लूएचओ जेएमपी सर्टिफाइड है। बताया जा रहा है कि सैकड़ों रिसर्च पेपर अब तक पब्लिश किए गए हैं। पतंजलि की कोरोना की दवा लॉन्च के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी-हर्षवर्धन मौजूद रहे। 

पतंजलि की नई दवा को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि देश की संस्था अगर अनुमति देती है तो दिक्कत नहीं। मान्यता प्राप्त संस्था की दवाई होगी तो छत्तीसगढ़ में भी उपयोग होगा। हमें किसी संस्था से दिक्कत नहीं है। बस ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से कोरोना की दवा उपलब्ध कराई जाएगी। बाबा रामदेव ने कोरोनानिल लॉन्च किया था। इस पर भी आज बाबा रामदेव ने बयान दिया। कहा कि हमने शक के सारे बादल छांट दिए हैं। पतंजलि का दावा आयुष मंत्रालय दवाई के तौर पर स्वीकार किया गया है। दवा साक्ष्यों पर आधारित है।

जब हमने रिसर्च और एविडेंस के साथ साबित कर दिया कि कोरोनिल एक साथ कोरोना की रोकथाम, इलाज, कोरोना के बाद के प्रभाव और कोरोना की जटिलताओं से निपटने के लिए एक साथ काम करती है तो पूरे देश और दुनिया ने माना। 
 


Share

Leave a Reply