BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

 मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश
Share

 जांजगीर-चांपा।  जांजगीर-चांपा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में पत्नी और बच्चे से विवाद के बाद घर से निकले युवक की चार दिन बाद संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई। ससुराल पक्ष के द्वारा डंडे से मारकर व गला दबाकर हत्या की गई थी। पामगढ़ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जगदीश प्रजापति अपनी पत्नी दिव्या और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ 29 अप्रैल को रिश्तेदार के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने खरखोद गांव आया था। रात करीब 11:30 बजे वह शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ विवाद करने लगा। बच्चे के ऊपर पैर रखने और गाली-गलौज करने पर पत्नी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया। इसके बाद जगदीश घर छोड़कर गांव में ही एक अन्य स्थान पर जाकर सो गया, सुबह पता किया तो वहां पर नहीं था, आसपास पता किया तो भी पता नहीं चला। 3 मई को उसका शव गांव में एक घर के पीछे दीवार के पास संदिग्ध हालत में मिला, जिसके शरीर में सड़न शुरू हो चुकी थी।
सूचना पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्रवाई में लिया गया। शव का पीएम कराया गया, पीएम रिपोर्ट के आधार पर, थाना पामगढ में अपराध धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। पतासाजी में यह बात सामने आई कि आरोपी देसाई कुम्हार व रामनारायण प्रजापति जो मृतक के ससुराल पक्ष के रिश्तेदार है इनके द्वारा को पकड़ा गला दबाकर, डंडा, हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या की गई है। आरोपी देसाई कुम्हार पिता जयसिंह उम्र 42 साल निवासी खरखोद थाना पामगढ़, रामनारायण प्रजापति पिता जयसिंह उम्र 44 साल निवासी ठाकुरदेवा चौकी मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के विरूद्ध धारा 103 (1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share

Leave a Reply