छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

मिक्सचर में मिले चूहामार की दवा खाने से हुई छात्र की मौत, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

 मिक्सचर में मिले चूहामार की दवा खाने से हुई छात्र की मौत, मामले की जाँच में जुटी पुलिस
Share

भिलाई : आईटीआई के एक छात्र की चूहे मारने की दवा खाने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है. बताया जा रहा कि चूहों को मारने के लिए वह दवा को मिक्सचर में मिलाकर रखा था, लेकिन मंगलवार को उसी मिक्सचर को वह धोखे से खा लिया। जिसके कारण अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। चूहामार दवाई खाने की वजह से छात्र की मौत हो गई।
 
स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि कोहका के किराए के मकान में रहने वाला 21 वर्षीय युवक पुरजन कुमार साहू कुरूद रोड पर स्थित अग्रसेन आईटीआई में कोपा में प्रथम वर्ष का छात्र था. इसका मूल निवास ग्राम कजरा रनचिरई है, जहां से वह आईटीआई करने भिलाई आया था और किराए के मकान में रहकर पढाई करता था.
 
बताया जा रहा है कि, जिस घर में रहता था वहां चूहा काफी ज्यादा थे. इन्हें मारने के लिए वह चूहा दवा लेकर आया और मिक्सचर में मिलाकर रखा था, लेकिन मंगलवार को उसी मिक्सचर को पुरजन धोखे से खा लिया, जिससे उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई, उसे गंभीर अवस्था में शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
                                   


Share

Leave a Reply