नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

वालफोर्ट पैराडाइज सोसायटी, रायपुर में हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन — कुल 110 प्रतिभागी, 19 यूनिट रक्त एकत्रित

 वालफोर्ट पैराडाइज सोसायटी, रायपुर में हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन — कुल 110 प्रतिभागी, 19 यूनिट रक्त एकत्रित
Share

रायपुर। एनजीओ बेटर भारत एवं 'माँ' संस्था द्वारा आज वालफोर्ट पैराडाइज सोसायटी, रायपुर में एक दिवसीय हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 19 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे शहर के विभिन्न ब्लड बैंकों को ज़रूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ निःशुल्क डेंटल एवं हेयर चेकअप, बाल रोग (Pediatric) और कान-नाक-गला (ENT) परामर्श की सुविधा भी दी गई।
डॉ. कार्तिकेय एवं उनकी टीम ने डेंटल व हेयर चेकअप में सक्रिय भूमिका निभाई।
वहीं, ममता हॉस्पिटल, मौवा रायपुर की ओर से डॉ. सुनील रमनानी एवं उनकी मेडिकल टीम ने बाल रोग और ईएनटी परामर्श प्रदान किया।

एनजीओ बेटर भारत एक भरोसेमंद राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत है। बेटर भारत का उद्देश्य है कि हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जाए।

वहीं, एनजीओ 'माँ' एक समर्पित संस्था है जो बेसहारा और घायल सड़क पशुओं के संरक्षण और कल्याण हेतु कार्यरत है। इसके साथ ही, 'माँ' संस्था पालतू जानवरों के निधन पर विधिपूर्वक एवं सम्मानजनक अंतिम संस्कार की सुविधा भी उपलब्ध कराती है।

शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद पत्र एवं अल्पाहार प्रदान किया गया।
बेटर भारत और 'माँ' संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

विशेष धन्यवाद:

डॉ. कार्तिकेय एवं टीम (डेंटल व हेयर चेकअप हेतु)

डॉ. सुनील रमनानी एवं ममता हॉस्पिटल, रायपुर की टीम (बाल रोग एवं ईएनटी परामर्श हेतु)
 


Share

Leave a Reply