CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

एटीआर में दहाड़ेगी सूरजपुर की बाघिन, ग्रामीणों पर किया था हमला, रेस्क्यू में हो गई थी घायल

एटीआर में दहाड़ेगी सूरजपुर की बाघिन, ग्रामीणों पर किया था हमला, रेस्क्यू में हो गई थी घायल
Share

 बिलासपुर। सूरजपुर इलाके से पकड़ी गई बाघिन की अब अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में दिखाई देगी। वन विभाग ने घायल बाघिन के स्वस्थ्य होने के बाद उसे ATR के जंगल में छोड़ने का फैसला किया है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेडियो कॉलर भी लगाया जाएगा।बाघिन ने एक महीने पहले सूरजपुर के उड़गी ब्लॉक में तीन लोगों पर हमला कर दिया था, जिससे दो की मौत हो गई थी। इसके बाद आदमखोर बाघिन को वन विभाग ने ट्रेंक्यूलाइज कर काला मंजन गांव के नजदीक के जंगल से पकड़ा था। रेस्क्यू के दौरान बाघिन बुरी तरह से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे जंगल सफारी भेज दिया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुकी है। जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारियों ने उसे फिर से जंगल में छोड़ने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि बाघिन के लिए अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया के जंगल को बेहतर माना गया है।

हर घंटे आएगा मोबाइल पर लोकेशन

बाघिन की सुरक्षा व निगरानी के लिए ही रेडियो कालर लगाया गया है। इसके जरिए बाघिन जंगल के अंदर जिस जगह पर रहेगी हर घंटे अफसरों के मोबाइल पर लोकेशन आता रहेगा। इसका एक लाभ यह होगा कि यदि बाघिन गांव की तरफ पहुंचती है तो ग्रामीणों को सचेत किया जा सकता है।



Share

Leave a Reply