चंगोराभाठा स्थित सूर्योदय कंस्ट्रक्शन से लोहा हुआ चोरी, इंडियन बिरयानी सेंटर के वर्कर पर लगा आरोप, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा क्षेत्र से चोरी की एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कुशालपुर चौक रिंग रोड स्थित सूर्योदय कंस्ट्रक्शन के प्लाट से सीमेंट मिक्सचर मशीन के लोहे के एंगल चोरी हो गये हैं | सूर्योदय कंस्ट्रक्शन के मालिक सूरज उपाध्याय ने लोहे का एंगल चोरी करते हुए कुशालपुर चौक स्थित इंडियन बिरयानी में काम करने वाले एक लड़के को पकड़ा है | आरोपी को पकड़ने के समय आरोपी और लोहा मालिक के बीच हाथापाई भी हुई है | जिससे लोहा मालिक को चोट लगी है | मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है | पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच में जुट गई है |





