BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सिंचाई कॉलोनी में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिली कृषि विभाग के कर्मी की लाश, हत्या का संदेह

 सिंचाई कॉलोनी में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिली कृषि विभाग के कर्मी की लाश, हत्या का संदेह
Share

कोरबा। कटघोरा की सिंचाई कॉलोनी में रहने वाले कृषि विभाग के कर्मी का शव बुधवार को घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में मिला। परिजन ने घटना के पीछे हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मूलत:जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा का 36 वर्षीय राजेश मिरचंद कृषि विभाग में सहायक ग्रेड-3 कर्मी था। वह कटघोरा में पदस्थ था। बुधवार को कटघोरा पुलिस को घर में राजेश के मृत हालत में पड़े होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि मृतक राजेश की पत्नी दीपवंती शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को कवर्धा गई थी। इस दौरान राजेश अकेला घर में था। बुधवार को पत्नी दीपवंती कवर्धा से घर लौटी। तब मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर वह अंदर दाखिल हुई, जहां कीचन में राजेश मृत हालत में पड़ा था। शार्ट पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट होना बताया गया। पुलिस को आशंका है कि गिरने की वजह से सिर पर चोट लगने से राजेश की मौत हुई होगी। कटघोरा थाना प्रभारी अविनाश सिंह के मुताबिक मामले में जांच-पड़ताल जारी है।

परिजन को पत्नी और रिश्तेदारों पर संदेह:-राजेश के परिजन मामले को घटना मानने की बजाए सुनियोजित साजिश से हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनके मुताबिक शादी के बाद से ही राजेश और उसकी पत्नी दीपवंती के बीच अक्सर विवाद होता था। उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए उन्होंने पत्नी द्वारा अपने रिश्तेदारों की मदद से साजिश रचते हुए राजेश की हत्या कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने बारीकी से जांच की मांग की है।


Share

Leave a Reply