किरायेदार ने की मकान मालिक के घर के बहार देशी कट्टे से फायरिंग, जाने क्या है पूरा मामला
कोरबा। जिले के बाकीमोगरा थाना क्षेत्र के पंखा दफाई बस्ती में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब एक युवक ने अपने मकान मालिक के घर के बाहर देशी कट्टे से गोली चला दी। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। मकान मालिक बाल-बाल बच गया। गोली चलने की सूचना पर बाकी मोंगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा कि कुछ दिन पहले ही मकान मालिक ने युवक से मकान खाली कराया था। इस बात को लेकर वह आक्रोशित था और उसके घर के बाहर पहुंचकर देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। पुलिस की टीम धर्म नामक युवक की खोज में जुटी हुई है।




