BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विवाह में लगाए गए टेन्ट पंडाल जब्त, दो विवाह आयोजको पर एक-एक हजार का जुर्माना

विवाह में लगाए गए टेन्ट पंडाल जब्त, दो विवाह आयोजको पर एक-एक हजार का जुर्माना
Share

अम्बिकापुर । ग्रामीण क्षत्रो में भी नियम तोडने वालों पर कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में दरिमा तहसीलदार भूषण सिंह मण्डावी के नेतृव में राजस्व और पुलिस की टीम से गुरुवार को ग्राम सोनबरसा में हो रहे शादी घर का निरीक्षण किया गया।
शादी घर में अनुमति से ज्यादा भीड़ पाया गया व नियम के खिलाफ घसिया बाजा शादी समारोह में लगाया गया था जिसमें बाजा वालो की ही संख्या 10 था। इसके साथ ही टेंट लगाकर भीड़ इकट्ठा की गई थी , जिसकी जब्ती की कार्रवाई कर ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया । नियम के खिलाफ विवाह समारोह आयोजन करने पर शादी घर के प्रमुख से चालानी कार्रवाई करते हुए 1000 का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार ग्राम टपरकेला में भी कोविड नियमों का पालन न कर विवाह का आयोजन किया जा रहा था । जिस पर विवाह समारोह आयोजक पर एक हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की गई।
इसीप्रकार अम्बिकापुर तहसीलदार ऋतुराज बिसेन के नेतृत्व में गुरुवार को निरीक्षण के दौरान भिट्ठीकला स्थित लक्ष्मी गारमेंट में लॉकडाउन के दौरान दुकान संचालक से कपड़ा विक्रय किया जा रहा था। तहसीलदार ने इसे लॉकडाउन का उल्लंघन मानते हुए दुकान को सील करने कीकार्रवाई की ।
 



Share

Leave a Reply