व्यवसायी से कथित नक्सलियों ने फोन से मांगी 50 लाख की फिरौती, नहीं देने पर काट डालने की दी धमकी
बीजापुर | जिले के एक फर्नीचर और किराना व्यवसायी धनोज साहू को कथित नक्सलियों द्वारा सोमवार दोपहर करीब 04 बजे से उन्हें रात लगातार 10-11 बजे तक फोन से धमकी मिलती रही और फोन करने वाले कथित नक्सली ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। देर रात जंगल में पैसे लाकर नही छोडऩे पर उन्हें काट डालने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी उन्हें फोन से दी गई है।
पढ़ें : सेक्स रैकेट : शहर के इस होटल में पुलिस ने मारा छापा, 18 युवक, युवतियां संदिग्ध हालत में गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्नीचर और किराना व्यवसायी धनोज साहू सीआरपीएफ कैम्प के नजदीक निवास करता है, एवं पिछले करीब 25 वर्षों व्यवसाय कर रहे है। व्यवसायी धनोज द्वारा दावा किया गया है कि उसके घर में आगजनी नक्सलियों द्वारा की गई है। लेकिन व्यवसायी द्वारा पुलिस में किसी प्रकार की रिपोर्ट नही करने के कारण पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की है।
पढ़ें : BIG BREAKING : कार की डिग्गी और बोनेट में मिले करोड़ो रुपये, पुलिस इतने नगदी पैसे देख आई सकते में
पुलिस विभाग के अनुभवी नक्सल मामलों के जानकार के अनुसार यह पूरा मामला प्रथम दृष्टियां असमाजिक तत्व द्वारा किया जाना प्रतित हो रहा है, नक्सली कभी भी फोन से फिरौती नही मांगते हैं। पीडि़त व्यवसायी को चाहिए कि पुलिस को इसकी सूचना देकर फोन नंबर उपलब्ध करवाए जिससे असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।
नक्सली फिरौती मामले पर बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप का कहना है कि अभी तक अधिकृत रूप से नक्सलियों द्वारा फिरौती मांगने की जानकारी किसी भी पीडि़त के द्वारा पुलिस को नहीं दी गई है। यदि मामला पुलिस तक पहुंचता है तो इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।




