तीन दिन पहले नहाने के लिए निकला था बालक, नहर में मिली लाश
रायगढ़: खरसिया क्षेत्र के बरगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बरगढ़ की नहर में 10 वर्षीय बच्चे की लाश मिली है। बरगढ़ की मुख्य नहर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर एक बच्चे की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सोमवार को नहाने के लिए घर से निकले बालक की लाश आज नहर में मिली है। बच्चे का नाम युगल महंत उम्र 10 वर्ष, पिता भोजदास महंत कोरबा जिले के सीतामणी क्षेत्र के वैष्णो देवी मंदिर के पास का निवासी है। वहीं मृतक का पिता भोजदास आटो चालक है।




