BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गैरेज के सामने रखी कार जलकर स्वाहा, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

गैरेज के सामने रखी कार जलकर स्वाहा, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी
Share

दुर्ग जिले के पंडित रविशंकर स्टेडियम के पास स्थित आजाद गैरेज के सामने रखी कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। अच्छी बात ये रही कि उसमें कोई सवार नहीं था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। आग की लपटें और धुंआ देखकर वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिर दुर्ग पुलिस कंट्रोल रुम ने फायर ब्रिगेड की टीम को इस आग के बारे में बताया। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गैरेज के पास और भी कई गाड़ियां खड़ी थी। कार में लगी आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस-पास रखी गाड़ियों में भी आग फैल सकती थी, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिया गया। फिलहाल अभी आग लगने का कारण अज्ञात है।
 



Share

Leave a Reply