BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को ये दो नई दवाएं आबंटित की

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को ये  दो नई दवाएं आबंटित की
Share

रायपुर। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दो नई दवाएं आबंटित की है। दरअसल संक्रमितों के इलाज के लिए आवश्यक दवा टोकिलीजुम्बा की राज्य में किल्लत हो गई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल ने दवा का आयात कर राज्यों को जरूरत के हिसाब से आबंटन किया है। साथ ही राज्यों से दवा का समझदारी के साथ तय गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करते हुए इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
फार्मास्युटिकल कंपनी सिप्ला (Cipla) इस दवा की नई खेप का आयात कर देश में मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कर रही है। कोरोना मरीजों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल ने मिलकर राज्यों को दवा का आबंटन किया है। दवा को संबंधित राज्यों के सिप्ला डिपो में भेजा जा रहा है, जहां से राज्य सरकारों के साथ निजी अस्पतालों को वितरित किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय के डायरेक्टर राजीव वाधवान और डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल के संयुक्त सचिव नवदीप रिन्वा ने संबंधित राज्य को पत्र लिखकर सीमित मात्रा में उपलब्ध दवा का विभागीय गाइडलाइन का पालन करते हुए समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वहीं दवा कंपनी को राज्य सरकारों को किए गए आबंटन के हिसाब से करने के लिए कहा गया है।
 



Share

Leave a Reply