CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं से झूठा वादा कर उनका अपमान किया: डॉ. रमन सिंह

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं से झूठा वादा कर उनका अपमान किया: डॉ. रमन सिंह
Share

 रायपुर। शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने अब तक शराबबंदी नहीं की है इसपर एक बार फिर भूपेश सरकार घिर गई है।

आज भूपेश बघेल ने अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शराबबंदी पर बयान दिया कि "वो ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे लोगों की जान जाए" इस मुद्दे पर आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बयान जारी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शराबबंदी पर कह रहे हैं कि वह कोई ऐसी घोषणा नहीं कर सकते जिससे लोगों की जान जाए, क्या यह वादा कांग्रेस के घोषणापत्र में नहीं था?

जब भूपेश बघेल यह जानते थे कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी संभव नहीं है तब उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से झूठा वादा करके उनका अपमान किस उद्देश्य के साथ किया?

जब कांग्रेस की टीम ने घोषणा पत्र बनाया तब उसके प्रमुख 36 बिंदु में शराबबंदी का वादा रखा था, अब या तो उस समय कांग्रेस ने झूठ बोला था या फिर आज भूपेश बघेल झूठ बोल रहे हैं।

भूपेश बघेल ने आज सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस की मानसिकता और उनकी विचारधारा कभी भी अपने वादों को पूरा करने की नहीं रहती है।

शराबबंदी पर मुख्यमंत्री का पूरी तरह मुकर जाना यह प्रमाणित कर रहा है कि अब छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस की सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं करना चाहिए।



Share

Leave a Reply