बर्ड फ्लू के चलते राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | बर्ड-फ्लू के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन ने जिले में पूरी सतर्कता और सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में आज संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें के निर्देशन में जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम ने जंगल सफारी, रायपुर का भ्रमण किया गया।
पढ़ें : नाबालिग ने किया 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जाने कहाँ की है यह खबर
टीम के सदस्यों के साथ जंगल सफारी के पशु चिकित्सक और परिक्षेत्र अधिकारी ने जलीय पक्षियों के आवास क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्विलांस व जैव सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। वर्तमान में जंगल सफारी रायपुर में तकरीबन 130 मस्कोवी बतखे व 16 मोर है, जो की सभी स्वस्थ हैं।




