छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

आरक्षक की गोली मारकर हत्या, जताई गई यह आशंका

आरक्षक की गोली मारकर हत्या, जताई गई यह आशंका
Share

 जगदलपुर। बस्तर जिले में एक आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, आरक्षक एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव गया हुआ था। गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे कार्यक्रम स्थल के पास ही आरक्षक को अज्ञात हमलावरों ने गोलीमार दी। नक्सल वारदात की आशंका भी जताई जा रही है। मामला जिले के मारडूम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृत आरक्षक का नाम नेवरु बेंजाम (32) है। जो बस्तर जिले के टुंडेर रेखाघाटी कैंप में पदस्थ था। 9 नवंबर को अपने परिजनों के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मारिकोडर गांव गया हुआ था। वहीं आज 10 नवंबर की सुबह कार्यक्रम स्थल में आश्रम के पीछे अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इलाके के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी है। जवान मौके के लिए रवाना हुए हैं। दरसअल, यह पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ है। इसलिए नक्सल वारदात होने की आशंका भी जताई जा रही है। जगदलपुर ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, वारदात को अंजाम आपसी रंजिश के चलते दिया गया है या फिर यह नक्सल वारदात है, इन दोनों एंगल से जांच की जा रही है।



Share

Leave a Reply