छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

रसोइया ने स्कूल में बांटा राशन, शाम को कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

रसोइया ने स्कूल में बांटा राशन, शाम को कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Share

राजनांदगांव, राजनांदगांव जिले से बड़ी लापरवाही बरते जाने की खबर सामने आ रही हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मिडिल और प्रायमरी स्कूल को बंद रखा गया है। बच्चों को मध्याह्न भोजन की जगह पर सीधे सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। इसमें भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। कोरोना पॉजिटिव ने ही बच्चों को सूखा राशन वितरित कर दिया हैं।
बजरंगपुर-नवागांव स्थित मिडिल स्कूल प्रबंधन ने उस रसोईया के माध्यम से 5 मार्च को 40 बच्चों को सूखा राशन का वितरण कराया जो कि बीमार थी। शरीर में कोरोना के लक्षण थे। राशन वितरण के बाद शाम को रसोईया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। वार्ड के पार्षद राजा तिवारी को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने 6 मार्च को सूखा राशन का वितरण बंद कराया। पार्षद की सूचना के बाद बीईओ एनके पंचभावे ने सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी को पत्र लिखा।
सीएमएचओ ने मेडिकल टीम भेजकर संपर्क में आए शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ ही 25 बच्चों को एंटीजन सैंपल लिया। एंटीजन सैंपलिंग जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी का आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच में भेजा गया है। इस रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि कोई संक्रमित तो नहीं हुए हैं।
बीईओ पंचभावे ने बताया कि रसोईया की तबीयत ठीक नहीं लगने पर एचएम ने उसे काम पर आने से मना किया था पर वह खुद को ठीक बताकर सूखा राशन का पैकेट तैयार करने काम पर आ गई। शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे होम आइसोलेट रहने कह दिया गया है। बताया गया कि शेष बच्चों को सैंपल रविवार को लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गायत्री स्कूल में 28 सैंपल लिए। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 



Share

Leave a Reply