बड़ी खबर : शहर के इस क्षेत्र में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
बिलासपुर | बिलासपुर -रतनपुर रोड में भरारी के पास एक युवक की लाश मिली है, मृतक के शव के पास ही उसकी बाइक भी मिली, पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हादसा बता रही है, लेकिन मामले के हर पहलू पर जांच की बात कह रही है।
रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी के पास सड़क से नीचे पुल के पास आज सुबह लोगों ने एक युवक को मृत अवस्था मे देखा, शव के पास ही उसकी बाइक भी गिरी हुई मिली है। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस की जांच में युवक की शिनाख्त भरारी निवासी अशोक धीवर उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई, जो भरारी पॉवर ग्रिड में काम करता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक देर रात लखराम जाने निकला था, लेकिन रास्ते मे ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया होगा, क्योकि मृतक के शरीर मे चोट के निशान मिले है वही उसकी बाइक भी पास में ही गिरी मिली है। फि़लहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।




