BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मूकबधिर युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार, आरोपी हुआ गिरफ्तार

मूकबधिर युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Share

रायगढ़लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम हीरापुर की मूकबधिर युवती से शादी झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 जून को प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज की कि मलरसाय शिकारी नाम का युवक शादी का झांसा देकर जबरन बलात्कार करता था, साथ ही मारपीट करके चोट भी पहुचाया। वहीं आरोपी अब युवती से शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी मलरसाय को अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी होने पर वह फरार हो गया था। जिसकी खोजबीन करने उप निरीक्षक जीपी बंजारे, उप निरीक्षक बीएस पैकरा जुटे हुए थे। विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि आरोपी मलरसाय शिकारी बिलासपुर रतनपुर तरफ गया हुआ है। तब रतनपुर पुलिस को सूचित किया गया। आरोपी मलरसाय शिकारी रतनपुर महामाया मंदिर के पास संदिग्ध स्थिति में घूमता पाया गया। सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक एल.पी पटेल के उप निरीक्षक जी.पी बंजारे तथा आरक्षक प्रह्ललाद भगत को रतनपुर रवाना किया गया। वहीं रतनपुर पुलिस की मदद से आरोपी को महामाया मंदिर के परिसर से हिरासत में लिया गया, वहीं अपराध क्रमांक 162/2021 धारा 376, 323, 506 भादवि के तहत रिमांड पर भेजा गया है।



Share

Leave a Reply