नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी के मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर में लगा ताला, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...पत्रकारों से बदसलूकी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही ये बात

राजधानी के मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर में लगा ताला, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...पत्रकारों से बदसलूकी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही ये बात
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर के मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर की मुश्किलें बढ़ गयी है। अशोका बिरयानी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की गटर की सफाई के दौरान हुई मौत और उसके बाद सेंटर के कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों से की गई बदसलूकी पर कार्रवाई हुई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और जब तक जांच जारी है, तब तक अशोक बिरयानी को बंद किया जाएगा। 

तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित अशोका बिरयानी सेंटर के गटर की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे पत्रकारों से सेंटर के कर्मचारियों ने बदसलूकी की थी। मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार की बात पता चली है, उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। विषय की जाँच की जा रही है। जब तक जाँच जारी है, तब तक अशोक बिरयानी को बंद किया जाएगा। 

बता दें कि लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी के गटर टैंक की सफाई के लिए सेंटर के दो कर्मचारियों डेविड साहू और नीलकुमार पटेल को काम में लगाया गया था। लेकिन दोनों गटर में फंस गए। किसी तरह से दोनों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। 



Share

Leave a Reply