नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महापर्व आज से शुरू, सीएम साय करेंगे शुभारंभ...

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महापर्व आज से शुरू, सीएम साय करेंगे शुभारंभ...
Share

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में गुरुवार से धान खरीदी उत्सव शुरू हो रहा है। 31 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में खास बात यह है कि किसानों के खाते में इस वर्ष प्रदेश के कुल बजट का करीब 23 प्रतिशत से भी ज्यादा राशि पहुंचेगी। राज्य शासन ने इस वर्ष किसानों से कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, जो वर्ष 2023 की तुलना में 16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा है।

पिछले वर्ष करीब 25 लाख किसानों के खाते में 30 हजार करोड़ रुपये की राशि पहुंची थी। खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत किसानों की संख्या 27,01,109 है। इस वर्ष 1,35,891 नए किसान पंजीकृत हुए हैं, जिससे 1,36,263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है।कुल 34,51,729 हेक्टेयर रकबे में पंजीयन अनुसार धान खरीदी का अनुमान है। सभी उपार्जन केंद्रों में बायोमैट्रिक डिवाइस के माध्यम से खरीदी की जाएगी। किसानों के खाते में करीब 32 हजार करोड़ रुपये पहुंचेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में (ऋण चुकाने को छोड़कर) 1,47,440 करोड़ का बजट अनुमानित है।
CM साय ने अपने सोशल मीडिया में किया ट्वीट 
CM साय ने अपने सोशल मीडिया में ट्वीट कर लिखा है कि अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे.

धान खरीदी की तैयारियां पूरी

राज्य शासन ने धान खरीदी को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि इसमें लघु व सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन व बड़े किसानों को तीन टोकन की पात्रता होगी। इसके साथ ही खरीदी में पारदर्शिता लाने के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा-बाट से ही तौल की जाएगी। राज्य शासन ने शिकायत व निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 भी जारी किया है। प्रदेश में 2,739 उपार्जन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी।

 


Share

Leave a Reply