छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर लकड़बग्घे ने किया हमला.....

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर लकड़बग्घे ने किया हमला.....
Share

पिथौरा : तेंदूपत्ता तुड़ाई का सीजन शुरू होते ही मानव-पशु संघर्ष की घटनाएं सामने आने लगी है। पिथौरा वन परिक्षेत्र के ग्राम छिदौली में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। हमले में छिन्दौली के 7 ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया गया है। इस घटना की पुष्टि डीएफओ पंकज राजपूत ने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरा वन परिक्षेत्र के गांव छिदौली से लगे कक्ष क्रमांक 210 के जंगल में ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ाई करने गए थे। इस दौरान वहां अचानक लकड़बग्घा आ धमका। लकड़बग्घे को देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं लकड़बग्घे ने हमला कर करीब 10 ग्रामीणों को घायल कर दिया। हमले में छिन्दौली के 7 ग्रामीण और बेलडीही के 3 ग्रामीण हमले से हुए घायल।

घटना की सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को उपचार के लिए पिथौरा अस्पताल भेजा गया। घायलों में छिन्दौली निवासी घोंडुल 65 वर्ष, किरण ठाकुर 35 वर्ष, कोमल यादव 23 वर्ष, चंद्र सिंह 55 वर्ष, जानव्ही 18 वर्ष, जागेश्वरी 65 वर्ष, घांसी निषाद 60 वर्ष शामिल हैं। वहीं बेलडीही निवासी भुवनेश्वर कौंद 26 वर्ष, मिनीकेतन 18 वर्ष, हीराराम 80 वर्ष भी घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल भुवनेश्वर कौंद को रायपुर रेफर किया गया है। घायलों को वन विभाग ने तत्काल 5-5 हजार रुपए की सहायता राशि भी मुहैया कराइ।
 



Share

Leave a Reply