BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

घर का दरवाजा पीट रहे प्रेमी को युवकों ने मारा चाकू, यह देख घर की दूसरी मंजिल से कूदी प्रेमिका

घर का दरवाजा पीट रहे प्रेमी को युवकों ने मारा चाकू, यह देख घर की दूसरी मंजिल से कूदी प्रेमिका
Share

महासमुंद: नशे की हालत में प्रेमिका के घर का दरवाजा पीट रहे युवक की हत्या कर दी गई. यह देख प्रेमिका घर की दूसरी मंजिल से कूद गई. पुलिस ने बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी रोहित यादव का एक युवती से प्रेम प्रसंग था. रोहित शुक्रवार रात करीब 10 बजे युवती के घर के बाहर हंगामा कर दरवाजा पीट रहा था. साथ ही युवती को बाहर भेजने के लिए शोर मचा रहा था।.यह देखकर आसपास के लोगों व परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना. इसी बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे. आरोप है कि इसके बाद उन्होंने रोहित से मारपीट शुरू कर दी. एक युवक ने चाकू निकाल लिया और रोहित के सीने में मार दिया. चाकू लगते ही रोहित सड़क पर गिर गया. यह देख बाइक सवार युवक भाग निकले. बाद परिजन रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. रोहित को लहूलुहान हालत में देख उसकी प्रेमिका ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपियों जग्गू साहू, सोनू प्रजापति और किशन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. 


Share

Leave a Reply