BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महापौर के साथ चेम्बर व गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न, जाने किस विषय पर हुई बैठक

महापौर के साथ चेम्बर व गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न, जाने किस विषय पर हुई बैठक
Share

रायपुरछत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की पहल पर गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ आज शाम 4 बजे महापौर एजाज ढेबर के साथ बैठक हुई। बैठक में गोेलबाजार के पदाधिकारी नये बाजार बनाने के संबंध में अपनी समस्याओं एवं भ्रांतियों को दूर करने के संबंध में महापौर के समक्ष अपना पक्ष रखे। उन्होंने कहा कि ले आउट संबंधी परेशानी, बिक्री संबंधित दर अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर तक व्यापारियों को लाभ मिले।

पढ़ें : राजधानी में नहीं रुक रहा है नशे का कारोबार, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं धारदार बटनदार चाकू के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार


महापौर ने चेम्बर पदाधिकारियों व गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों को को आश्वस्त किया कि योजना का पूर्ण विवरण शत् प्रतिशत व्यापारियों को दिखाया जायेगा, सलाह मशविरा करने के उपरांत ही योजना का माॅडल विकसित होगा। गोलबाजार राजधानी का गौरव है इसलिये गोलबाजार को एकदम शानदार तरीके से राजधानी के अनुरूप सुसज्जित किया जायेगा। चाहे चूड़ी वाले, दर्जी, मटका, मनिहारी, ताला-चाबी, कपड़ा, मनिहारी, अगरबत्ती के व्यवसायी हों, सबके साथ सबका विकास होगा।

पढ़ें : बेधड़क ऑनलाइन बिक रही है चाकू और छुरियां, घर बैठे हो रही होम डिलीवरीयां

अब गोलबाजार की नई इमारत में नई इबारत लिखी जायेगी। गोलबाजार के व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे । कोई भी व्यापारी अपनी समस्याओं से मुझे अवगत करा सकते हैं, आप भ्रामक प्रचार से बचें। नये बाजार के संबंध में आप सभी के सुझावों पर अवश्य ही विचार किया जायेगा। किसी भी व्यापारी को तकलीफ नहीं आने दूंगा। व्यापारियों का पूरा ख्याल रखा जायेगा।
इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर के समक्ष उपस्थित चेम्बर के चेयरमेन योगेश अग्रवाल, महामंत्री लालचंद गुलवानी, उपाध्यक्ष राजेश वासवानी, गोलबाजार व्यापारी महासंघ के समस्त पदाधिकारी-अध्यक्ष दिनेश साहू, जुगनु, संजय गुप्ता, विकास मनिहारी, सलीम खान,सुनील आहूजा, महेन्द आहूजा, प्रताप सचदेव, पोकर होतवानी, मनोज जसवानी, अरूण गुप्ता, अनुराग पांडे, कैलाश माखीजा, निसार भाई आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।



Share

Leave a Reply