BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर यह कि मांग...

रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर यह कि मांग...
Share

रायपुर । लॉकडाउन की 10 अवधि दिन अवधि पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने आज से कुछ शर्तों के साथ ठेले के माध्यम से किराना सामान, फल व सब्जी बेचने की अनुमति दी गई लेकिन अधिकतर जगहों पर सब्जी के ठेले तो पहुंचे पर वह भी महंगे दामों में लेकिन किराना सामानों के ठेले नहीं पहुंच पाए क्योंकि यह संभव नहीं लग रहा हैं। इसी को देखते हुए रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने रायपुर कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन को पत्र लिखकर किराना, अनाज, फल, सब्जी की दुकानों के साथ ही बैंकों को भी निर्धारित समय के लिए खोलने की अनुमति देने की मांग की ताकि आम लोगों को आसानी से सामान मिल सकें।
पत्र के माध्यम से अध्यक्ष मालू, पवन अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, प्रहलाद सोनी व अनिल कुचेरिया ने कलेक्टर को बताया कि 10 दिन तक लॉकडाउन लगाया था जिसमें जरुरत की चीजों के साथ ही सभी प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसके बाद 7 दिन के लिए पुन: लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया और इसमें जरुरत की सामान आम लोगों तक आसानी से पहुंच सकें इसके लिए किराना दुकानदारों को ठेलों के माध्यम से सामान बेचने की अनुमति दी गई, वहीं सब्जी वालों को भी। सब्जी तो अधिकतर गली और मोहल्लों में आसानी से पहुंच गया लेकिन किराना सामानों के ठेलों उनके घरों तक नहीं पहुंच पाई इसके कारण आम जनता को दैनिक उपयोग की वस्तुएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाई। वैसे भी ठेलों के माध्यम से किराना के सामान बेचा संभव दिखाई नहीं दे रहा क्योंकि जितना सामान दुकान में आता है इतना सामान ठेले में रखकर बेचना संभव नहीं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए किराना व अनाज की दुकानों को निर्धारित समय के लिए दुकान खोलने की अनुमति प्रदान की जाए ताकि आम जनता को दैनिक उपयोग की वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही फल व सब्जी की दुकानों के साथ ही बैंकों को भी निर्धारित समय के लिए खोलने की अनुमति दिया जाए।
 



Share

Leave a Reply