छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

गोपनीय सैनिक की गला घोंट कर हत्या, आरोपियों ने घर घुसकर वारदात को दिया अंजाम

गोपनीय सैनिक की गला घोंट कर हत्या, आरोपियों ने घर घुसकर वारदात को दिया अंजाम
Share

 बीजापुर। जिले में एक गोपनीय सैनिक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते हमलावरों ने देर रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने गोपनीय सैनिक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, गोपनीय सैनिक लक्ष्मण पोट्टम जिला मुख्यालय में जिला अस्पताल के नजदीक किराए के मकान में रहता था। देर रात उसके 2 रिश्तेदार घर पहुंचे उसे उठाया और फिर घर के अंदर घुसकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। आसपास रहने वाले लोग जब सुबह लक्ष्मण के घर पहुंचे, तो मामले की जानकारी मिली।

लोगों ने इसकी जानकारी सिटी कोतवाली थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया गया है।



Share

Leave a Reply