कहानी-संग्रह 'माटी के पंख' छ.ग. के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को भेंट किया गया
रायपुर - हाल ही में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा राजभवन रायपुर में विमोचित लेखिका एवं साहित्यकार पूजा अग्रवाल के पाँचवी किताब 'माटी के पंख' कहानी संग्रह को छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी को शुक्रवार 12 जून, 2026 को विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय, शंकर नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ में मुलाकात कर सादर स्वरूप भेंट किया गया | मुलाकत के दौरान श्री पंकज गुप्ता एवं ऋषि गुप्ता उपस्थित थे |
इस पुस्तक की लेखिका पूजा अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष महोदय को बताया कि इसमें लिखी हुई 21 कहानियाँ हैं, जो न केवल प्रकृति के साथ हमारे गहरे जुड़ाव को दिखाती हैं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी मनुष्य के हौसलों को बयां करती हैं। इसमें दयालुता, प्रकृति से प्रेम, पेड़-पौधों से जुड़ाव और माटी की गरिमा का संदेश निहित है। यह किताब हमें सिखाती है कि स्क्रीन की दुनिया से परे भी एक बहुत सुंदर दुनिया है, जहाँ दूसरों की मदद करना ही ईश्वर की असली पूजा है। यह किताब कभी हार न मानने का हौसला रखने और हर परिस्थिति में मुस्कुराने का भी संदेश देती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के पाठक के लिए इसमें एक प्यारा संदेश है।
शिष्टाचार भेंट के दौरान माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने लेखिका के साहित्यिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहानी संग्रह 'माटी के पंख' के पर्यावरण पर आधारित प्रकृति प्रेम, माटी जुड़ाव व प्रेरणादायी विचारों को सराहा एवं लेखिका को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए निरंतर समाज को जागरूक करने वाला साहित्य लिखने के लिए प्रोत्साहित किया।




