BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दुर्ग जिले में लॉकडाउन के अनुपालन के लिए सुबह से ही लगी रही टीम, प्रशासन ने किया फ्लैगमार्च

दुर्ग जिले में लॉकडाउन के अनुपालन के लिए सुबह से ही लगी रही टीम, प्रशासन ने किया फ्लैगमार्च
Share

दुर्ग। कोरोना संक्रमण को रोकने लगाए गए लॉकडाउन के पहले दिन पुख्ता व्यवस्था रही। पुलिस एवं निगम के दस्ते सारे शहर में व्यवस्था के निरीक्षण के लिए लगे रहे। जगह-जगह पर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए थे। यहां बेवजह घूम रहे लोगों पर गाइडलाइन के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की गई। सुबह-सुबह और शाम को दोनों ही समय प्रशासन ने फ्लैगमार्च भी किया। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
 
 
लोगों से आग्रह किया गया कि अपने घर में ही रहें और कोरोना से सुरक्षित रहें। कोरोना वारियर्स को भी अपना काम पूरा सावधानी से करने की हिदायत दी गई। फ्लैगमार्च नगरीय निकाय के सभी इलाकों में गया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज लॉकडाउन  को सुनिश्चित करने निगम की टीम निगम कमिश्नर एवं जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में पूरे समय मॉनिटरिंग में लगी रही। इसके अलावा बेवजह घूम रहे लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लॉकडाउन  के दौरान लगातार स्थिति पर नजर रही एवं फीडबैक लेते रहे। सभी एसडीएम भी संबंधित क्षेत्रों में मॉनिटरिंग करते रहे। शहर के अलावा 17 गांव जहां लॉकडाउन लगाया गया है वहां भी स्थिति की मॉनिटरिंग की गई। साथ ही यह भी देखा गया कि बुनियादी सुविधाएं लोगों को मिलती रही। इसके साथ ही कोविड नियंत्रण के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम से आने वाले फीडबैक पर भी लगातार कार्रवाई की गई।


Share

Leave a Reply