BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

काम वाली बाई के सजगता से पकड़ाया चोर

काम वाली बाई के सजगता से पकड़ाया चोर
Share

भिलाई: झाड़ू पोछा करने वाली बाई की सजगता से वैशाली नगर के युको बैंक में चोरी होते होते रह गई। बैंक के बगल में एटीएम में सुबह झाडू पोंछा करने गई महिला ने देखा कि बैंक के शटर का तीनो ताला बाहर टूटा पड़ा है तो उसने तुरंत उस मकान मालिक को बताया जिसके मकान में युको बैंक है। मकान मालिक ने तुरंत बैंक मैनेजर और मैनेजर ने पुलिस को बताया। इसकी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल वैश्य तुरंत दल पहुचे और बैंक के अंदर जब जांच के लिए घुसे तो बैंक के अंदर गैस कटर और हेक्सा ब्लेड लेकर चोरी करने पहुंचे चोर रामनगर निवासी दीनबंधु सपहा (18 वर्ष) नशा करने का आदी है को पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया।

आरोपी दीनबंधु सपहा से पुलिस के आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि आरोपी बैंक के प्रवेशद्वार पर लगे तीन तालों को काटने के बाद अंदर पहुंच चुका था। इस बीच सुबह 6 बजे के आसपास झाड़ू पोछा करने वाली महिला कर्मी की नजर कटे हुए ताले पर पड़ी। अलसुबह पहुंची महिला कर्मी ने बैंक के बाजू में स्थित एटीएम बूथ में झाड़ू पोछा किया। इसी दौरान बैंक के प्रवेश द्वार पर लगे तालों के कटे होने की जानकारी उसे हुई। महिला ने तत्काल इस बात की जानकारी जिस बिल्डिंग में बैंक है, उसके मालिक को दी। मकान मालिक ने बैंक मैनेजर सत्यदीप त्रिपाठी को फोन करके ताला कटे होने की जानकारी दी। मैनेजर ने वैशाली नगर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिले ही टीआई गोपाल वैश्य दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक के अंदर पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक मिल गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीनबंधु सपहा निवासी रामनगर बताया। आरोपीयुवक के पास से गैस कटर, हैक्शा ब्लेड सहित अन्य औजार बरामद किया गया है।

आरोपी दीनबंधु सपहा ने अमेजन से गैस कटर जैसा मशीन मंगाया था। मशीन से तेज फ्लेम निकलता है। बैंक का ताला काटने के लिए सबसे पहले दीनबंधु ने इसी क्लेम का उपयोग किया। क्लेम के चलते ताले का लोहा मुलायम हो गया जिसे बाद में हैक्शा ब्लेड से काटने में आसानी हो गई। इसी प्रक्रिया में तीनों ताला काटने के बाद आरोपी बैंक के अंदर प्रवेश कर गया। गैस कटर के क्लेम से लॉकर काटने में सफल होता उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई।



Share

Leave a Reply