CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा: मौसम विभाग

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा: मौसम विभाग
Share

 रायपुर। उत्तर से आने वाली हवा की रफ्तार अब कम होने लगी है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है।बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है, लेकिन रायपुर का पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। ठंड में थोड़ी और कमी आएगी।

गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। रायपुर की तुलना में अभी भी बिलासपुर संभाग में ठंड का प्रभाव ज्यादा बना हुआ है।

बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। पेंड्रारोड में 11.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। आने वाले दिनों में ठंड थोड़ी कम पड़ेगी

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली हवाओं की रफ्तार अब कम हो रही है। इसके चलते मौसम शुष्क रहेगा, साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा।



Share

Leave a Reply