नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रदेश के इन जिलों में करवट लेगा मौसम...आंधी-तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश

प्रदेश के इन जिलों में करवट लेगा मौसम...आंधी-तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश
Share

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में अप्रैल के पूरे महीने मौसम में उतार चढ़ाव देखा गया। कभी बारिश तो कभी तेज धूप ने लोगों को काफी ज्यादा परेशान किया है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बस्तर और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है।

तापमान में होगा बदलाव

 मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बारिश का सिस्टम बनने के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश हो सकती है। अगर प्रदेश में बारिश होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और साथ ही तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।



Share

Leave a Reply