CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पति की इन हरकतों से परेशना थी पत्नी, तंग आकर उठाया बेलन और दबा दिया गला, हैरान कर देगी वजह

पति की इन हरकतों से परेशना थी पत्नी, तंग आकर उठाया बेलन और दबा दिया गला, हैरान कर देगी वजह
Share

 गरियाबंद। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेलन से गला दबाकर शिक्षक पति की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी। पति की मौत और पत्नी के गिरफ्तार होने के बाद अब दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। इस घटना के पीछे शराब वजह बनी, जिसके चलते पत्नी ने पति को जान से मार दिया।

बताया जा हा है कि पति की अत्यधिक शराब पीने की आदत से पत्नी परेशान थी। पति रोज शाम को शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था, जिसके चलते उसने बच्चों को भी अपने दादा-दादी के यहां भेज दिया था। बीते कल शिक्षक पति अत्यधिक शराब सेवन कर स्कूल गया और वहीं सो गया, तभी पत्नी और कुछ पड़ोसी उसे उठाकर घर लाए। रात को होश आने के बाद पति फिर पत्नी से विवाद करने लगा। इससे नाराज पत्नी ने बेलन से पहले तो पति की पिटाई की इसके बाद बेलन से ही गला दबाकर हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है देवभोग पुलिस ने हत्या करने वाली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हैं मगर बड़ा सवाल यह कि शराब और कितने परिवारों को उजाड़ने का कारण बनेगी पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद अब दोनो बच्चे अनाथ हो गए हैं।



Share

Leave a Reply