BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

महिलाओं ने सजा रखी थी फड़, पुलिस ने रेड मारकर चार महिलाओं को लिया पकड़

महिलाओं ने सजा रखी थी फड़, पुलिस ने रेड मारकर चार महिलाओं को लिया पकड़
Share

रायगढ़। अक्सर खबर मिलती रहती है की जुआ खेलते दर्जनों युवक दिरफ्तार पर इसके ठीक उल्टा एक मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सामने आया है। जहां तालाब के पास जुआ खेल रही महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया है। पूरी घटना इंदिरा नगर गंगाराम तालाब के पास की है। जुआ खेल रही चारों महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


पढ़े पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- 29 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगाराम तालाब के पास जुए की महफिल सजी हैं। जहां सिर्फ महिलाएं ही जुआ खेल रही हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना से महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर व अन्य पुरूष आरक्षक सहित करीब नौ लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी महिलाओं को पकडऩे के लिए घेराबंदी करने लगे।

महिलाओ के बिच मचा हड़कंप-
पुलिस को देख जुआ खेल रही महिलाओं के बीच हड़कंप मच गया और महिलाएं पुलिस से बचने के लिए दौड़ लगा दी। जबकि पुलिस उन्हें रूकने को कहती रही, लेकिन महिलाएं ऐसे भाग रही थीं जिसे देख पुलिस भी चकित हो गई। इस दौरान कुछ महिलाएं गिर भी गईं। हालांकि पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ लिया, लेकिन बाकी भागने में कामयाब हो गईं। इसके बाद पुलिस महिलाओं को पकड़ कर थाने ले आई, जहां उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

बहुत पहले ही मिल चुकी थी सुचना-
पुलिस को लंबे समय से महिलाओं द्वारा गंगाराम तालाब के पास जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी, लेकिन पुलिस सभी महिलाओं को रंगे हाथ पकडऩे के लिए सही समय का इंतजार कर रही थी। इस बीच पुलिस को 29 फरवरी को सूचना मिली और पुलिस ने दबिश दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो रविवार को वहां उक्त फड़ में बड़े दांव लगते हैं। वहीं उर्दना व आसपास के क्षेत्रों से भी महिलाएं वहां जुआ खेलने आती हैं।

 


Share

Leave a Reply