BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

युवक ने की फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

 युवक ने की फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Share

कोरबा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाले लोगों को अपने विवेक का उपयोग नहीं करने पर लेने के देने पड़ जाते हैं। बाद में उनके सामने पछताने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह जाता। ऐसे ही एक मामले में दूसरे जिले की युवती ने कुसमुंडा थाना में अपने साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में 376 का जुर्म दर्ज किया गया है और आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार फेसबुक से पूरा किस्सा शुरू हुआ और बाद में दुष्कर्म की घटना तक जा पहुंचा। तकनीकी शिक्षा लेने के बाद एक युवती इंटर्नशिप के लिए कुसमुंडा क्षेत्र में पहुंची थी। अपने कामकाज के साथ-साथ में दूसरों की तरह सोशल मीडिया को भी कुछ समय दिया करती थी। फेसबुक पर उसका अकाउंट एक्टिव था। इसी दौरान बलौदा बाजार जिले के रहने वाले एक युवक से उसकी पहचान हो गई। इसके साथ युवक उसके संपर्क में आया। बताया गया कि वर्ष 2020 के जून महीने में संपर्क होने के पश्चात कई तरह के वादे किए गए। अलग-अलग तरह के प्रलोभन देने के साथ युवक ने अपनी फेसबुक फ्रेंड्स को झांसे में लिया और विवाह करने की बात कही। इसी दरमियान कई मौकों पर दैहिक शोषण किया गया। लंबा समय बीतने पर उसने विवाह करने से इंकार कर दिया। आखिरकार पीडि़ता को इस मामले में पुलिस की शरण में जाना पड़ा। पिछली रात पीडि़ता कुसमुंडा पुलिस थाना पहुंची और अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुसमुंडा थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक केयूर भूषण टंडन निवासी बलोदा बाजार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उसके बारे में सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। इसके पश्चात गिरफ्तारी का काम किया जाएगा।

साईबर और अन्य तरह के अपराध बढऩे के मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी स्तर पर अपनी भूमिका का निर्वाह करने के दौरान तथ्यों की भलीभांति पड़ताल की जाए। ऐसा करने से उन तत्वों को हतोत्साहित किया जा सकता है जिनकी मंशा ठीक नहीं होती। सोशल मीडिया पर अंजान लोगों के संपर्क में आने से पूरी तरह बचा जाये। यह आपके लिए हितकर होगा।


Share

Leave a Reply