छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

युवक ने प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला, जाच में सामने आई यहाँ बाते....

युवक ने प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला, जाच में सामने आई यहाँ बाते....
Share

रायगढ़ : चक्रधर नगर क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की पर जानलेवा हमला करते हुए किसी धारदार हथियार से घायल कर दिया गया है। घायल युवती को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस इस बात जाँच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के बोईरदादर क्षेत्र स्थित शालिनी स्कूल मार्ग में शुक्रवार की दोपहर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जब युवक प्रशांत सोनी ने मालीडिपा में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को देखते ही देखते हथियार से घायल कर दिया।
खून से लथपथ युवती को किसी तरह उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला युवक चांदनी चौक का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक सांपों को पकड़ने का कार्य करता है। इसी दौरान युवती के परिजनों से उसकी जान पहचान हो गई थी। युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की शैम्पू लेने दुकान गई थी, काफी देर गुजर जाने के बावजूद उसके वापस न लौटने पर जब उसे ढूंढने निकले तो आसपास के लोगों ने बताया कि आपकी बेटी वहां खून से लथपथ पड़ी हुई है।

परिजनों ने यह भी बताया कि करीबन एक महीना पहले आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया था, लेकिन पुलिस के मुताबिक बाद में युवती ने ही लड़के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराने के कारण लड़के को छोड़ दिया गया था। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेमप्रसंग का है।
 



Share

Leave a Reply