BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share

कोरबा। दर्री पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर हरदीबाजार के युवक को अनाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। उस पर लंबे समय से अनैतिक संबंध बनाने का आरोप है। आरोपी के द्वारा कई तरह से पीडि़ता को झांसा दिया जा रहा था। आखिरकार परेशान होकर उसने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। प्रकरण में अगली कार्यवाही की जा रही है।

दर्री टीआई राजेश जांगड़े ने बताया कि शत्रुघ्न सिंह नेटी निवासी हरदीबाजार को 376 आईपीसी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। यहां के फर्टीलाइजर इलाके से जुड़े मामले में उसे आरोपी नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार युवक ने कथित रूप से पीडि़ता को भरोसे में लिया। कई तरह से उसे सपने दिखाए और विवाह करने का झांसा देने के साथ अनेक मौकों पर शारीरिक संबंध स्थापित किये। अनाचार का यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था। हाल में ही उस पर विवाह के लिए दबाव डाला गया। जिस पर आनाकानी करने के साथ युवक ने इनकार कर दिया। पीडि़ता ने पुलिस थाना पहुंचकर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। उक्तानुसार पुलिस ने प्रकरण कायम करने के साथ आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। नियमतरू आरोपी को जांच के लिए भेजा गया है। आज ही उसे कोर्ट में पेश करने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएगी।

देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं और इसे लेकर हर तरफ प्रदर्शन होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों संज्ञान लिया था। इसी के साथ सभी राज्य सरकारों को निर्देशित किया गया था कि वे इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के साथ.साथ ऐसे प्रकरणों में फौरी तौर पर कार्यवाही करे। इसी के मद्देनजर अशखील इशारेबाजी, फोन पर परेशान करनेए छेड़छाड़, अनाचार, अपहरण और दूसरे तरह के मामलों में कार्यवाही करने पर ध्यान दिया गया है। कोरबा जिले में पुलिस ने अनेक लंबित प्रकरणों में कार्यवाही करने के साथ नए सिरे से आ रही शिकायतों पर भी तेज गति से काम किया है। पुलिस का मानना है कि ऐसा किये जाने से दूषित मानसिकता रखने वाले तत्वों को सुधारना आसान हो सकता है।


Share

Leave a Reply