नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राज्य के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा- टंकराम वर्मा

राज्य के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा- टंकराम वर्मा
Share

 राजस्व के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में काम-काज संभाला

रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं  आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार संभाल लिया है।  इसके पश्चात मंत्री  वर्मा ने खेल और राजस्व विभाग के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खेल प्रतिभागियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास, इसकी गतिविधियों और उपलब्ध खेल संस्थानों की जानकारी ली। मंत्री  वर्मा ने कहा कि राज्य के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के सभी खेल मैदानों का समतलीकरण के साथ-साथ मैदानों को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिले। ग्रामीण स्तर पर बने खेल क्लबों का पंजीयन करने के निर्देश उन्होंने दिये। इन खेल क्लबों को आवश्यकतानुसार अनुदान भी दिया जा सकेगा। खेल विभाग के बजट की जानकारी लेकर खेल गतिविधियों में तेजी लाने के यथाशीघ्र बजट प्रस्तुत करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।समय सीमा में निराकृत नही करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई संस्थित की जाएगी।
इस मौके पर विभागीय सचिव भुवनेश यादव, विशेष सचिव रमेश शर्मा, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Share

Leave a Reply