BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

किराना दुकान में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा: 1 अपचारी बालक सहित 3 गिरफ्तार

किराना दुकान में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा: 1 अपचारी बालक सहित 3 गिरफ्तार
Share

धमतरी। मोहम्मद हनीफ पिता ताज मोहम्मद की विवेकानंद नगर गली नंबर 2 रत्नाबांधा रोड़ किनारे स्थित इलियास किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। 28-29 जनवरी की दरमियानी रात्रि में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने 1 अपचारी बालक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दुकान की खिड़की, जाली व ग्लास को तोड़कर दुकान अंदर घुसकर गल्ले में रखे नगदी रकम, गेहूं आटा का पैकेट और राजश्री गुटका पैकेट को चोरी कर ले गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु ने अज्ञात आरोपी और चोरी किए गए माल माशरुका की पता तलाश कर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया। मुखबिर लगाकर पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही बृजेश जोगी और विशाल बंजारे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। दोनों ने अपने नाबालिक साथी के साथ योजना बनाकर सुनियोजित ढंग से रत्नाबांधा रोड किनारे स्थित किराना दुकान की खिड़की व जाली को तोड़कर दुकान अंदर घुसकर नगदी रकम, गेहूं आटा के पैकेट व गुटखा पैकेट चोरी कर आपस में बंटवारा करना स्वीकार किया। 

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में शामिल उसके नाबालिग साथी व दोनों आरोपियों से पृथक-पृथक नगदी रकम 2500 रूपए बरामद हुआ। दुकान से चोरी किए गए गेहूं का आटा , गुटखा और शेष रकम को खाने-पीने में खर्च हो जाना बताया। गिरफ्तार आरोपियों में बृजेश जोगी 19 वर्ष पिता सुरेंद्र जोगी साकिन साल्हेवार पारा और विशाल बंजारे 22 वर्ष पिता प्रहलाद बंजारे साकिन अंजुमन स्कूल के सामने साल्हेवार पारा धमतरी समेत एक अपचारी बालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक अंकुश नंदा, विकास द्विवेदी, डुगेश्वर साहू और महिला आरक्षक सुमन सार्वा का योगदान रहा।


Share

Leave a Reply