छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छात्रा के साथ हुए बलात्कार की घटना का जमकर लोगो में आक्रोश...

छात्रा के साथ हुए बलात्कार की घटना का जमकर लोगो में आक्रोश...
Share

अंबिकापुर : भटगांव थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा के साथ बलात्कार के बाद हत्या की वारदात को लेकर अविभाजित सरगुजा में आक्रोश देखा जा रहा है। इस अमानवीय कृत्य की हर ओर निंदा हो रही है। इसी कड़ी में शहर में महिला संगठनों ने मौन रैली निकालकर घड़ी चौक पर कैंडल जला मृत छात्रा को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आरोपी को कठोर दंड देने की मांग की। इधर सूरजपुर जिले के मदरसा और कब्रिस्तान इंतेजामिया कमेटी के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छात्रा से बलात्कार और हत्या के मामले में मुस्लिम समाज गुस्से में है। उन्होंने कहा कि आरोपी को यदि फांसी होती है या उसकी मौत के बाद भटगांव-जरही के एकमात्र कब्रिस्तान में जगह नहीं दी जाएगी।


इस अवसर पर वंदना दत्ता ने कहा कि आए दिन समाज में ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं, इससे मन बहुत आहत है। ऐसी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को सरेआम मृत्युदंड मिलना चाहिए। पल्लवी मुखर्जी ने कहा कि महिलाओं-बेटियों पर ये अत्याचार आखिर कब रुकेगा। इस तरह की घटनाएं काफी दुखद हैं। परिवार से बेटों को भी संस्कार दिया जाए, क्या गलत है, क्या सही है, बताया जाए।


रानी बसु ने कहा कि जब हम बाहर निकलते हैं तो बहुत ही असुरक्षित महसूस करते है। हमें स्वयं सतर्क रहना चाहिए, हर किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए। कहीं भी जाएं तो घर पर सही बात बताकर जाएं। इस अवसर पर आभा सिंह, किरण गुप्ता, मुक्ता गुप्ता, बलविंदर टुटेजा, रीता अग्रवाल, सुनीता लाल, अजेता गुप्ता, ज्योति द्विवेदी, बानी मुखर्जी, लिली बसु, सम्पा मुखर्जी, चित्रा बाबरा, डॉक्टर तृप्ति विश्वास, श्रुति मुखर्जी, तनुश्री मिश्रा, रश्मि गुप्ता, अनुभा डबराल, इला शर्मा, वीणा दुबे, वसुधा तिवारी, माधुरी दुबे, स्मिता तिवारी, संगीता मुखर्जी, किरण सिह, संगीता सोनी, सुम्मी कश्यप, रीता प्रजापति, इंद्रा अम्बष्ट, ऋतु सिन्हा, तारा मुंडा, भारती विश्वास, चीनू विश्वास व अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।


कब्रिस्तान में नहीं दी जाएगी जगह: मदरसा एवं कब्रिस्तान इंतेजामिया कमेटी के सचिव अफरोज खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 12वीं की छात्रा से बलात्कार और हत्या के मामले में मुस्लिम समाज गुस्से में है। आरोपी साबिर उर्फ बाबा खान की इस कृत्य की हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा है कि आरोपी को यदि फांसी होती है या उसकी स्वाभाविक मौत होती है तो भटगांव-जरही के एकमात्र कब्रिस्तान में उसे जगह नहीं दिया जाएगा।
 



Share

Leave a Reply