BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में नवविवाहिता की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, इसने की थी दोस्तों के साथ मिल कर हत्या

जिले में नवविवाहिता की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, इसने की थी दोस्तों के साथ मिल कर हत्या
Share

महासमुंद | बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भालूपतेरा में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी। जिसमें उनके दोनों साथी फरार है जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

ज्ञात हो कि बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भालूपतेरा निवासी राधेश्याम नायक पिता सालिक राम (22) ने पत्नी सुशीला नायक (कैकेयी) की गला दबाकर हत्या कर दी थी और आत्महत्या बताने के लिए शव को घर में फांसी के फंदे पर टांग दिया था। इसमें आरोपी का सहयोग उनके दो दोस्त राजेश नायक (22) और दिलीप सोनी (33) ने किया था। घटना के बाद से दोनोंं आरोपी फरार है। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका का मायका ग्राम अंकोरी बसना है। फरवरी 2020 में उसका विवाह भालूपतेरा के राधेश्याम नायक के साथ हुआ था। आरोपी का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था। यह बात पत्नी जानती थी। इसके कारण दोनों में आएदिन विवाद होता था। इसीलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटा दिया। घटना के दिन भी विवाद हुआ। घर में कोई नहीं था। पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। अपराध छिपाने फांसी पर टांग दिया। परिजनों ने भी इसे आत्महत्या मान लिया। पीएम रिपोर्ट में चिकित्सक ने नवविवाहिता की मौत गला दबाने व श्वास गति रुकने से मृत्यु होना लेख किया जिसके बाद पुलिस ने राधेश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ की और जल्द ही पूरा मामला सामने आ गया।
 


Share

Leave a Reply