नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

चंदखुरी में स्थापित होने वाली भगवान श्रीराम की प्रतिमा के निर्माण में आई बाधा, मूर्तिकार ने बताई यह वजह…

चंदखुरी में स्थापित होने वाली भगवान श्रीराम की प्रतिमा के निर्माण में आई बाधा, मूर्तिकार ने बताई यह वजह…
Share

  रायपुर। कौशल्या माता धाम चंदखुरी में राम वनगमन पथ पर लगी भगवान राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा को बदलने की चल रही तैयार को झटका लगा है. भगवान राम की नई प्रतिमा का निर्माण रूक गया है, क्योंकि मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा को पेमेंट नहीं मिला है ग्वालियर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि ठेकेदार राम किशोर से पेमेंट नहीं मिला है, जिसकी वजह से भगवान राम की मूर्ति के निर्माण का काम को रोक दिया है. पिछले 1 महीने से मूर्ति निर्माण का कम बंद है. उसने बताया कि हम कई बार ठेकेदार राम किशोर को कॉल मैसेज और वाट्सअप कॉल कर चुके है. लेकिन फोन नहीं उठाता है, और कभी-कभार फोन भी उठा लिया तो पेमेंट नहीं मिलने की बात कहता है.

 

 

वहीं छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की पीआरओ अनुराधा दुबे अलग कहानी बताती हैं. उनका कहना है कि मूर्ति बनने में अभी समय लगेगा. क्योंकि सैंड स्टोन जो पत्थर के पीस है वो नहीं मिल पा रहे है. मूर्ति बनाने के लिए एक समान पीस की आवश्यकता होती है, जिसके चलते अभी समय लग रहा है. जल्द मूर्ति बनकर तैयार हो जाएगी. पेमेंट लेट होने वाली कोई बात नहीं है.

 



Share

Leave a Reply