छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस सत्र में होगी सवालों की बौछार, बजट सत्र हो सकता है हंगामेदार
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा का 13वां सत्र का 7 मार्च से शुरू हो रहा है। सत्र के लिए विधायकों ने सरकार से जानकारी के लिए सवालों की बौछार लगा दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 12 सौ सवाल लगाए हैं। सत्र के दौरान 11 मार्च को बजट पेश होने की संभावना है।
आपको बता दे राज्यपाल अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू होगा। सत्र के दौरान कुल 13 बैठक होंगी। अब तक कुल 12 सौ सवाल लगाए जा चुके हैं। इनमें से 537 तारांकित, 494 अतारंकित सवाल ऑनलाइन लगाए गए हैं, वहीं 89 तारांकित और 80 अतारांकित सवाल ऑफलाइन लगाए गए हैं।




