नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

इनामी नक्सली सहित तीन माओवादी ने किया सरेंडर, अब तक 685 नक्सलियों की हो चुकी घर वापसी…

इनामी नक्सली सहित तीन माओवादी ने किया सरेंडर, अब तक 685 नक्सलियों की हो चुकी घर वापसी…
Share

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर 1 इनामी सहित 3 नक्सलियों ने ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी के पिट्टेपाल पंचायत और मलांगेर एरिया कमेटी के रेवाली पंचायत में सक्रिय थे। बताया जाता है कि समर्पित माओवादी पिट्टेपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर सरकार ने 1 लाख रुपए ईनाम घोषित किया था। समर्पित माओवादियों के नाम पिट्टेपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष मुन्ना भोगाम उर्फ बुंजवा पर 1 लाख का इनाम है।

बता दें कि फुलगट्टा पंचायत सीएनएम सदस्य रमेश भोगाम और मलांगेर एरिया कमेटी के तहत रेवाली पंचायत जनताना सरकार सदस्य भीमा कुहड़ाम उर्फ अविनाश कोर्राम का आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा और 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा ने आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ प्रदाय कराया जाएगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 174 इनामी माओवादी सहित कुल 685 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।



Share

Leave a Reply