नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा नेता के हत्या में शामिल तीन नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे…

भाजपा नेता के हत्या में शामिल तीन नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे…
Share

 बीजापुर। जिले के तोयनार थाना क्षेत्र के चिंतनपल्ली गांव में पुलिस के टीम ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है कि ये तीनों नक्सली इस वर्ष के मार्च माह में भाजपा नेता की हत्या में कथित रूप से शामिल थे।

 

Bijapur Crime : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोयनार थाना क्षेत्र में एक मार्च को जनपद सदस्य तिरूपती कटला की हत्या में शामिल तीन नक्सलियों मुन्ना मुड़मा 32 वर्ष, राजू मुड़मा 31 वर्ष और लखमू मुड़मा 39 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों को जिला रिजर्व गार्ड और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल ने तोयनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंतनपल्ली गांव से गिरफ्तार किया है।

Bijapur Crime : अधिकारियों ने बताया कि भाजपा नेता कटला पर नक्सलियों ने उस समय धारदार हथियार से हमला किया जब वह तोयनार में एक शादी में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली 2022 में मोरमेड़ गांव के सरपंच की हत्या में भी शामिल थे। मिलिशिया कमांडर मुन्ना मुड़मा के खिलाफ तोयनार थाना में तीन वारंट लंबित हैं।



Share

Leave a Reply