छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

चोरी करने का आरोप लगाते हुए बंधक बनाकर पीटने के मामले में तीन सुरक्षा कर्मी जेल दाखिल

 चोरी करने का आरोप लगाते हुए बंधक बनाकर पीटने के मामले में तीन सुरक्षा कर्मी जेल दाखिल
Share

कोरबा। चोरी करने का आरोप लगाते हुए पाइप में बांध कर दो लोगों को अद्र्धनग्न कर बेदम पीटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपित कुसमुंडा कोयला खदान में कार्यरत निजी कंपनी सामंता के कर्मचारी हैं। एक आरोपित अभी भी फरार है।

साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड  एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में साइलो निर्माण में लगी सामंता कंपनी का खदान परिसर में ही कैंप संचालित हैं। यहां 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के दिन दुरपारोड़ फोकटपारा निवासी सुभाष राम सिदार व हीरा बहादुर को सामंता कंपनी के सुरक्षा कर्मी समेत कुछ अन्य कर्मचारी घेर कर पकड़ लिए और चोरी का आरोप लगाते हुए कैंप में ले आए। यहां दोनों को लोहे के खंभे से बांध कर डंडे से अधमरा होने तक पीटा गया। दर्द से बिलखते दोनों चोरी नहीं करने की सफाई देते रहे, पर पिटाई करते हुए धमकाया गया कि जब तक चोरी का अपराध कबूल नहीं करोगेए इसी तरह पिटते रहेंगे।
 
बेहद गंभीर बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी कैंप के अंदर कंपनी के ही कर्मचारियों ने बनाया। दूसरे दिन 18 सितंबर को यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पीडि़तों को ढूंढ कर 19 सितंबर को धारा 294, 323ए, 348, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तत्काल आरोपितों को गिरफ्तार करने की जगह 20 सितंबर को दबाव बनने पर पिटाई करने वाले कंपनी के तीन कर्मचारी राजेश सिंह राजपूत पिता रामजीत सिंह 53 वर्ष निवासी कपाटमुड़ा, गोवर्धन कुमार साहू पिता शिवचरण 29 वर्ष निवासी बरमपुर व अशोक कुमार कश्यप पिता दिलहरण 46 वर्ष निवासी कनकी को गिरफ्तार किया गया। पहले पुलिस ने जमानती मामला दर्ज किया था, बाद में 384 गैर जमानती धारा जोड़ कर सभी आरोपितों को जेल भेजा गया। एक आरोपित बिहार भाग गया है, पुलिस उसे तलाश रही।

कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर रानू साहू ने भी इस मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया है। तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष कटघोरा के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सूर्यकिरण तिवारी अग्रवाल होंगी। कटघोरा एसडीओपी पुलिस ईश्वर त्रिवेदी व खनिज प्रशासन के उपसंचालक को सदस्य बनाया गया है। आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि तीन सदस्यीय इस घटना की जांच कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करेगी।c


Share

Leave a Reply